Oppo A52 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A52 हैंडसेट Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 12 जून 2020 15:27 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है Oppo A52 में
  • Oppo A52 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट किया गया लॉन्च
  • 17 जून से शुरू होगी Oppo A52 की सेल
Oppo A52 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ब्रांड का यह बजट स्मार्टफोन दो रंग में मिलेगा और इसकी बिक्री 17 जून से ऑनलाइन  व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। ओप्पो ए52 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें एक मात्र सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है। Oppo के इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है।
 

Oppo A52 price in India, offers

ओप्पो ए52 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,990 रुपये है। फोन ट्वाइलाइट ब्लैक और स्ट्रीम व्हाइट रंग में बिकेगा। हैंडसेट की बिक्री 17 जून से नामी ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

Oppo का दावा है कि Oppo A52 का 4 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाएगा। लेकिन इन वेरिेएंट की कीमतोंऔर उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

याद रहे कि Oppo A52 को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Oppo A52 specifications

ओप्पो ए52 Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है। भारत में लॉन्च ओप्पो ए52 में वेरिएंट में 6 जीबी रैम मौज़ूद है।

Oppo A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो ए52 में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Oppo A52 में 128 जीबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Oppo A52 की सबसे अहम खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.