Oppo A5 Pro फोन 12GB रैम, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ TENAA पर स्पॉट! जानें सबकुछ

Oppo A5 Pro का डिस्प्ले कर्व्ड एज AMOLED पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 के साथ आ सकता है।
  • मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा।

Oppo A3 Pro में डुअल रियर कैमरा है

Photo Credit: Oppo

Oppo A5 Pro फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हाल ही में Oppo का एक फोन चीन की MIIT सर्टीफिकेशन में दिखाई दिया था। लेकिन यहां फोन का नाम कंफर्म नहीं हो पाया था। लेकिन इतना जरूर कहा गया कि यह फोन A सीरीज का कोई मॉडल है। अब TENAA पर इसी मॉडल नम्बर से फोन का नजर आना पुष्टि करता है कि फोन Oppo A5 Pro होगा जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 

Oppo A5 Pro फोन लॉन्च के बेहद नजदीक है। यह चीन में बहुत जल्द दस्तक दे सकता है क्योंकि इसे अब TENAA सर्टीफिकेशन मिल चुका है। फोन का मॉडल नम्बर PKP110 है। MSP की रिपोर्ट अनुसार, इसके कई स्पेसिफिकेशंस यहां पर पता चल रहे हैं। Oppo A5 Pro का डिस्प्ले कर्व्ड एज AMOLED पैनल होगा जो कि 6.7 इंच साइज में आने वाला है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। 

A5 Pro में 2.5GHz का प्रोसेसर है। संभावित रूप से यह Dimensity 7300 SoC हो सकता है। जिसके साथ में 8 जीबी, और 12 जीबी रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के लिए फोन में 256 जीबी और 512 जीबी के विकल्प दिए जा सकते हैं। फोन की बैटरी लिस्टिंग में 5,840mAh कैपिसिटी की मेंशन की गई है। मोटे तौर पर कंपनी इसे 6000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ प्रोमोट कर सकती है। चार्जिंग क्षमता के बारे में यहां डिटेल्स नहीं मिलते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 के साथ आ सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में रियर में राउंड कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सपोर्टिव लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हालिया लीक्स में फोन को IP69 रेटिंग मिलने की बातें भी सामने आ चुकी हैं। फोन के डाइमेंशन 161.5 x 74.85 x 7.67mm और वजन 186 ग्राम बताया गया है। यह फोन Oppo A3 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.