Oppo A5 2020 के दाम में फिर कटौती, कीमत 11,490 रुपये से शुरू

Oppo ने अपने ओप्पो ए5 2020 स्मार्टफोन के दाम में बदलाव किया है। अब इसके 3 जीबी रैम मॉडल का दाम 11,490 रुपये पर शुरू होता है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जनवरी 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है ओप्पो ए5 2020 में
  • 6.5 इंच का डिस्प्ले है ओप्पो ए5 में

Oppo A5 2020 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है

Oppo A5 2020 की कीमत एक बार फिर कम हुई है। कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 500 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये कम किया है। Oppo ने गैजेट्स 360 को बताया है कि ओप्पो ए5 2020 के दाम में यह कटौती स्थाई है। फोन नई कीमतों के साथ Oppo की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि बीते साल सितंबर में लॉन्च किए जाने के बाद से ओप्पो ए5 2020 के दाम में यह दूसरी कटौती है।
 

Oppo A5 2020 price in India

Oppo ने अपने ओप्पो ए5 2020 स्मार्टफोन के दाम में बदलाव किया है। अब इसके 3 जीबी रैम मॉडल का दाम 11,490 रुपये पर शुरू होता है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि Oppo A5 2020 के 3 जीबी मॉडल को 500 रुपये और 4 जीबी मॉडल को 1,000 रुपये सस्ता किया गया है। हैंडसेट नई कीमत  ओप्पो की वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन को मिरर ब्लैक और डेज़लिंग व्हाइट रंग में मिलेगा।

ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि Oppo ने बीते हफ्ते ही भारतीय मार्केट में अपने Oppo A5 2020 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट उतारा है। ओप्पो ए5 2020 के नए मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A5 2020 specifications

ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A5 2020, Oppo A5 2020 specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.