Oppo A5 2020 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Oppo A5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2019 15:12 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है ओप्पो ए5 2020 में
  • ओप्पो ए5 2020 के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम बदलाव नहीं हुआ है

Oppo A5 2020 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है

Oppo A5 2020 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। चार रियर कैमरे वाले ओप्पो ए5 2020 के साथ मार्केट में Oppo A9 2020 को भी उतारा गया था। लॉन्च के एक महीने बाद कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है। यह फोन 500 रुपये सस्ता हो गया है। लेकिन कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वाले शुरुआती मॉडल के दाम को कम किया है। अब ग्राहक इसे 11,990 रुपये में खरीद पाएंगे। याद रहे कि ओप्पो ए5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
 

Oppo A5 2020 price in India

ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है। फोन अमेज़न इंडिया और ओप्पो ई-शॉप पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ, Oppo A5 2020 के  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। फोन डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A5 2020 specifications

ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
Advertisement

ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.