4,230mAh बैटरी के साथ Oppo A35 फोन लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

कुछ समय पहले Oppo A35 फोन चीनी टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जहां फोन की कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,700 रुपये) के साथ लिस्ट थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A35 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए35 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • फोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है

मिस्ट सी ब्लू, ग्लास ब्लैक और आइस ज़ेड व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा फोन

Oppo A35 स्मार्टफोन को Oppo A सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि फिलहाल इसे चीन में पेश कर दिया गया है। ओप्पो ए35 स्मार्टफोन Oppo A15s का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह एक एंट्री-लेवल फोन होगा, जिसमें कुछ ज्यादा बड़े स्पेसिफिकेशन्स शामिल नहीं होंगे। बता दें, कुछ समय पहले यह स्मार्टफोन चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जहां इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। अब जब इस फोन को गुपचुप तरीके से चीन में लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
 

Oppo A35 price

जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने Oppo A35 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, जल्द ही इसकी सेल चीन में शुरू हो सकती है। लेकिन कुछ समय पहले यह फोन चीनी टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जहां फोन की कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,700 रुपये) के साथ लिस्ट थी। मिस्ट सी ब्लू, ग्लास ब्लैक और आइस ज़ेड व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Oppo A35 specifications

ओप्पो ए35 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269ppi पिक्सल डेंसिटी, 480 निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो शामिल है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए35 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए35 फोन में 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164 x 75.4 x 7.9mm और भार 177 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A35, Oppo A35 specifications, Oppo A35 price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.