Oppo A33 (2020) भारत में 11,990 रुपये में लॉन्च, जानें स्मार्टफोन की खासियतें

Oppo A33 (2020) स्मार्टफोन की कीमत भारत में 11,990 रुपये है, यह दाम फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A33 (2020) फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में किया गया है पेश
  • ओप्पो ए33 (2020) की सेल Flipkart पर इस महीने के बाद शुरू होगी
  • हालांकि, ऑफलाइन माध्यम से अभी खरीदा जा सकता है यह फोन

Oppo A33 (2020) में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Oppo A33 (2020) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि 5,000 एमएएच बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आपको बता दें, ओप्पो ए33 (2020) स्मार्टफोन को भारत से पहले पिछले महीनें इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब इसे भारत में लेकर आया जा चुका है जिसकी सेल Flipkart पर इस महीने के बाद शुरू होगी, लेकिन ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए यह स्मार्टफोन अभी खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Oppo A33 (2020) price in India, launch offers (expected)

ओप्पो ए33 (2020) स्मार्टफोन की कीमत भारत में 11,990 रुपये है, यह दाम फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। Oppo A33 (2020) फिलहाल ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है, वहीं Flipkart के माध्यम से इस फोन की सेल अगली Big Billion Day सेल के दौरान शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें, तो Kotak Bank, RBL Bank, Bank of Baroda, और Federal Bank कार्डधारकों को फोन खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Bajaj Finserv, Home Credit, HDB Financial Services, IDFC First Bank, HDFC Bank और ICICI Bank पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी प्राप्त होंगे। आपको बता दें यह फोन सितंबर महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement
 

Oppo A33 (2020) specifications

ओप्पो ए33 (2020) फोन एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 पर चलता है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। मायस्मार्टप्राइस का दावा है कि फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है।
Advertisement

Oppo A33 (2020) की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.