Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च तारीख की घोषणा, कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Oppo ने आधिकारिक तौर पर चीन में Oppo A3 Pro 5G के लॉन्च का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने चीन में Oppo A3 Pro 5G के लॉन्च का खुलासा किया है।
  • Oppo A3 Pro 5G फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo A3 Pro के फ्रंट में बीच में पंच-होल कैमरा के साथ थिन बेजेल्स होंगे।

Oppo A2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आधिकारिक तौर पर चीन में Oppo A3 Pro 5G के लॉन्च का खुलासा किया है। बीते हफ्ते टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (@onleaks) ने Oppo A3 Pro 5G स्मार्टफोन के रेंडर लीक किए थे। कंपनी ने चीन में लॉन्च के साथ-साथ ओप्पो के नए स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। यहां हम आपको Oppo A3 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo ने ऑफिशियल वीबो हैंडल के जरिए घोषणा की है कि आगामी Oppo A3 Pro 5G को 12 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। A3 Pro से पहले, Redmi 10 अप्रैल को अपना Redmi Turbo 3 पेश करेगा, जबकि Oppo का सब-ब्रांड Realme 11 अप्रैल को अपना GT Neo 6 SE स्मार्टफोन पेश करेगा।
Advertisement

ब्रांड ने Oppo A3 Pro के तीन कलर ऑप्शन की भी घोषणा की है, जिसमें एज्योर, यूं जिन पाउडर (रोज) और माउंटेन ब्लू शामिल हैं। डिजाइन के मामले में  एज्योर कलर ऑप्शन ग्लास फिनिश की सुविधा होगी, जबकि यूं जिन पाउडर (रोज) और माउंटेन ब्लू कलर ऑप्शन में वीगन लैदर बैक होगा। हालांकि, आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है। ऐसी संभावना है कि फोन का डाइमेंशन 162.7 x 74.5 x 7.8 मिमी होगा। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। फ्रंट में बीच में पंच-होल कैमरा के साथ बेहद पतले बेजेल्स होंगे। 


Oppo A2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Oppo A2 Pro को सितंबर 2023 में पेश किया गया था। Oppo A2 Pro न में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 920 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्टिंग का सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 और वाईफाई 6 शामिल है। यह IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.