50MP कैमरा और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ अफॉर्डेबल Oppo A17, जानें कीमत

Oppo A17 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) है। फोन देश में लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by Saurabh Kulesh, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A17 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • मलेशिया में फोन की कीमत MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) है
  • फोन 50MP प्राइमरी कैमरा से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है

Oppo A17 की कीमत MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) है

Oppo A17 को कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है और यह फिलहाल मलेशिया में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की खासियतों में AI-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। यह MediaTek Helio P35 (MT6765) SoC पर काम करता है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है, जो स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदलता है। Oppo के नए स्मार्टफोन को एक अलग लेदर-फील डिजाइन और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ पेश किया गया है ।
 

Oppo A17 price, availability

Oppo A17 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) है। फोन देश में लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Oppo A17 specifications

Oppo A17 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह MediaTek Helio P35 SoC पर काम करता है, जिसे 4GB के साथ जोड़ा गया है। फोन 4GB तक स्टोरेज इस्तेमाल कर वर्चुअल रैम बना सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Oppo A17 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में f/2.8 अपर्चर लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें एक 5-मेगापिक्सल सेंसर है, जो f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ आता है।
Advertisement

ओप्पो हैंडसेट में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। Oppo A17 में 5,000mAh की बैटरी है। इसका डायमेंशन 164.2x75.6x8.3mm और वजन 189 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A17, Oppo A17 Price, Oppo A17 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.