Oppo A15 तीन रियर कैमरों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A15 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,990 रुपये है। फोन जल्द ही देश में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे डायनामिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है
  • फोन की भारत में कीमत 10,990 रुपये है
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 और 3 जीबी रैम से लैस आता है नया ओप्पो ए15 फोन

Oppo A15 की भारत में कीमत 10,990 रुपये है

Oppo A15 को भारत में कंपनी के लेटेस्ट कैमरा-फोकस्ड बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नया ओप्पो फोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी है। ओप्पो ने ए15 पर मालिकाना आई प्रोटेक्शन भी दिया है और दावा किया है कि यह ब्लू लाइट को फिल्टर करने में मदद करेगा। इसके अलावा, फोन एआई ब्राइटनेस फीचर के साथ आता है जो यूजर की पसंद के अनुसार ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करता है।
 

Oppo A15 price in India

Oppo A15 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,990 रुपये है। फोन जल्द ही देश में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे डायनामिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा।
 

Oppo A15 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए15 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है। ओप्पो ए15 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।

Oppo A15 पर 32 जीबी की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Oppo A15 में 4,230mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 164x75x8 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.