Oppo A11 लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo A11: ओप्पो ए11 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। जानें Oppo ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत औऱ स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 18:23 IST
ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है Oppo A11 में
  • 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी ओप्पो ए11 में
  • ओप्पो ए11 संभवतः स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से है लैस

Oppo A11 Launched: ओप्पो ए11 में हैं चार रियर कैमरे

Oppo A11 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के आधार पर यही लगता है कि यह फोन वाकई में भारत में बीते महीने लॉन्च किए गए ओप्पो ए5 2020 का चीनी वेरिएंट है। याद रहे कि चीनी मार्केट में हाल ही में ओप्पो ए11एक्स को लॉन्च किया गया था। यह ओप्पो ए9 2020 का ही रीब्रांडेड अवतार है। अब ओप्पो ए11 को लाया गया है। Oppo A11  वाकई में ओप्पो ए11एक्स का कमज़ोर वर्ज़न है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं और इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। आइए अब आपको ओप्पो ए11 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo A11 price

ओप्पो ए11 की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,100 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन स्ट्रीम पर्पल, क्लाउड व्हाइट और लेक ग्रीन रंग में मिलेगा।
 

Oppo A11 specifications

Oppo A11 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में संभवतः ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यही प्रोसेसर ओप्पो ए5 2020 का हिस्सा है। कंपनी की वेबसाइट पर चिपसेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ओप्पो ए11 हैंडसेट 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ओप्पो ए11 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि ए11एक्स को 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ पेश किया गया था। पिछले हिस्से पर एक वाइड-एंगल लेंस भी है जो 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। रियर कैमरा 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। पिछले हिस्से पर दिए गए सभी सेंसर्स का विस्तृत ब्योरा कंपनी की साइट पर नहीं उपलब्ध है। याद रहे कि ओप्पो ए5 2020 में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त आपको 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ओप्पो ए11 के अन्य फीचर्स में डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 3डी फिनिश, गेम बूस्ट 2.0 और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A11, Oppo A11 PRice, Oppo A11 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.