108MP कैमरा, 12GB RAM से लैस Oppo A1 Pro 5G लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Oppo A1 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी कि 20,600 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि 23,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A1 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A1 Pro 5G में f/1.7 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Oppo A1 Pro 5G में 4,800mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A1 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A1 Pro 5G चीन में कंपनी की ए-सीरीज के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च हो गया है। नया Oppo स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और Snapdragon 695 SoC से लैस है। Oppo A1 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। 4800mAh बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को 67W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। आइए 12GB तक RAM वाले इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Oppo A1 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Oppo A1 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी कि 20,600 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि 23,000 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी कि 26,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Dawn Gold, Moon Sea Black और Zhaoyu Blue कलर में आता है। उपलब्धता की बात करें तो यह प्री-ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध है और इसकी बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी। ओप्पो ए1 प्रो 5जी अन्य मार्केट में उपलब्ध होगा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
 

Oppo A1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A1 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोलयूशन 1080x2412 पिक्सल, 93 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। यह कर्व्ड स्क्रीन 360Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 394ppi तक डेंसिटी के साथ आती है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC पर काम करता है। इसमे 12 जीबी तक रैम है, जिसे 20जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वहीं 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कलरओएस 13 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-GPS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC को सपोर्ट करता है। सेंसर के लिए इसमें जियोममैटिक सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। बैटरी के लिए इसमें Oppo A1 Pro 5G में 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.