वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट के उपलब्ध है आज

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट के उपलब्ध है आज
विज्ञापन
अगर आप वनप्लस एक्स खरीदना चाहते हैं लेकिन इनवाइट नहीं होने के कारण परेशान हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस एक्स भारत में बिना इनवाइट के उपलब्ध है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक दिन की ओपन सेल आयोजित की है। इस दौरान हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से बिना इनवाइट के खरीदा जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने ऐलान किया था कि अब से वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरदीने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की ओपन सेल भी आयोजित करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, यह सेल भारतीय कंज्यूमर के लिए नहीं थी

ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में वनप्लस एक्स की ओपन सेल तीन दिनों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन भारत में यूज़र इस ऑफर का फायदा सिर्फ आज के दिन के लिए उठा पाएंगे। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन के ऑनिक्स वेरिएंट भारत में अक्टूबर महीने में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

आपको बता दें कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।

ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »