9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च

OnePlus Turbo 6Vs चीनी बाजार में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 08:14 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6Vs में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Turbo 6Vs में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने चीनी बाजार में अपना नया फोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। यह फोन इस साल लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6V का अपग्रेडेड वर्जन है। हालांकि, फिलहाल यह फोन कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, लेकिन अभी सोल्ड आउट नजर आ रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 9,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus Turbo 6Vs Price

OnePlus Turbo 6Vs के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 yuan (लगभग ₹52,851) है। यह फोन बिक्री के लिए वनप्लस की चीनी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस फोन को ऑरेंज और नोवा व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

OnePlus Turbo 6Vs Features & Specifications

OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस और अधिकतम पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिमी और वजन 215 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, X-एक्सिस मोटर और आईआर ब्लास्टर दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।

कैमरा सेटअप के मामले में Turbo 6Vs के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.