OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17

OnePlus ने पुष्टि की है कि योग्य डिवाइसेज को ColorOS 17 अपडेट का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने OPPO के साथ सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारत में 600 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स की सुविधा देने का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 15:49 IST
ख़ास बातें
  • योग्य OnePlus स्मार्टफोन्स को मिलेगा ColorOS 17 अपडेट का ऑप्शन
  • भारत में OPPO नेटवर्क के जरिए 600+ सर्विस सेंटर्स की सुविधा मिलेगी
  • कंपनी ने बेहतर सॉफ्टवेयर अपडेट और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट का भरोसा दिया

OnePlus ने ColorOS 17 अपडेट और 600+ सर्विस सेंटर का ऐलान किया

OnePlus ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि योग्य OnePlus डिवाइसेज को अब ColorOS 17 पर अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को आसान बनाना, अपडेट्स की स्पीड बढ़ाना और यूजर्स को ज्यादा स्थिर अनुभव देना है। हालांकि, यह अपडेट केवल उन डिवाइसेज के लिए उपलब्ध होगा, जो कंपनी के अपग्रेड प्रोग्राम के दायरे में आते हैं।

OnePlus इंडिया बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट Ford ने कम्युनिटी फोरम पर जारी बयान में कहा कि ColorOS 17 के आधिकारिक रिलीज के बाद दुनियाभर के योग्य OnePlus डिवाइसेज के यूजर्स स्वेच्छा से नए सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम OnePlus और OPPO की शेयर्ड इंजीनियरिंग तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) कैपेबिलिटीज का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए उठाया गया है।

OnePlus के मुताबिक, इस बदलाव से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोसेस आसान होगा, अपडेट्स पहले से तेज मिलेंगे और सॉफ्टवेयर की क्वालिटी में भी सुधार होगा। कंपनी ने दावा किया है कि इससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्टेबल, भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि ColorOS 17 अपडेट किन-किन OnePlus स्मार्टफोन्स को मिलेगा और इसका रोलआउट कब शुरू होगा। इसकी जानकारी आने वाले समय में शेयर किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus ने भारत में अपने आफ्टर-सेल्स नेटवर्क को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि OPPO के साथ सर्विस नेटवर्क के विस्तार के बाद अब OnePlus यूजर्स को देशभर में 600 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और सुविधाजनक सर्विस मिलेगी।

Advertisement

OnePlus के अनुसार, नए नेटवर्क की मदद से OnePlus यूजर्स को अब देशभर में 600 से अधिक सर्विस सेंटर्स की सुविधा मिलेगी। इससे डिवाइस रिपेयर, वारंटी क्लेम और अन्य सर्विसेज के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी और कम समय में सहायता मिल सकेगी।

OnePlus ने यह भी भरोसा दिलाया कि उसके यूजर्स को आगे भी नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट, वारंटी कवरेज और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य यूजर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद सर्विस और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.