OnePlus लॉन्च कर सकती है अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 18,000 रुपये से कम होने का दावा

टिप्सटर ने यह भी बताया OnePlus सितंबर के अंत तक एक नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो स्नैपड्रैगन 662/665 प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी कीमत भारत मे 16,000 से 18,000 रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 12:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के नए स्मार्टफोन की कीमत 18,000 से कम होगी
  • OPPO पहले लॉन्च करेगी स्नैपड्रैगन 663 प्रोसेसर से लैस फोन
  • ओप्पो को टक्कर देगा वनप्लस का नया फोन

OnePlus का आगामी फोन 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा

OnePlus Nord लंबे समय बाद कंपनी का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन था, जिसे इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया। हालांकि, यह कंपनी का 5जी मिड-रेंज स्मार्टफोन था, लेकिन लेटेस्ट लीक की मानें तो अब कंपनी अपना अगला किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो 4जी डिवाइस होगा। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि कंपनी अगले महीने यानी सितंबर में इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है, जो स्नैपड्रैगन 662/665 प्रोसेसर से लैस होगा। यही नहीं, टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि OnePlus से पहले OPPO स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
 

Chun (@Boby25846908) नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर यह लीक साझा की, जिसकी जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है। टिप्सटर ने ट्वीट करते हुए बताया कि OPPO सितंबर की शुरुआत में ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो स्नैपड्रैगन 663 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम होगी। आगे जानकारी देते हुए टिप्सटर ने यह भी बताया OnePlus सितंबर के अंत तक एक नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो स्नैपड्रैगन 662/665 प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी कीमत भारत मे 16,000 से 18,000 रुपये के बीच होगी।

अगर यह लीक सही साबित होती है और वनप्लस इस प्राइज़ रेंज में स्मार्टफोन लॉन्च करती है, तो यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा जो ज़्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

गौरतलब है कि वनप्लस नॉर्ड के OxygenOS 10.5 के लेटेस्ट वर्ज़न में XDA Developers ने कुछ कोड्स प्राप्त किए थे, जो आगामी फोन होने की ओर इशारा दे रहे थे। इस फोन का कोडनेम "Billie" था। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग में भी ‘Billie' कोडनेम सामने आ चुका है, जिसमें सामने आया था कि यह अज्ञात वनप्लस फोन स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा Max J (@MaxJmb) ने Concept Creator के साथ साझेदारी में OnePlus के दो आगामी बजट स्मार्टफोन की कल्पना की है। इन दो ही फोन को ‘Billie 1' और ‘Billie 2' कोडनेम दिया गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus phone, OnePlus Billie, OnePlus, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.