OnePlus Open Apex Edition होगा 16GB RAM, 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च

OnePlus Open में 6.31 इंच की सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 10-120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open में 6.31 इंच की सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Open के रियर में 48 मेगापिक्सल Sony LYT-T808 कैमरा है।
  • OnePlus Open में 4805mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Open Apex Edition में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10 अगस्त को भारत में OnePlus Open Apex Edition पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आपको बात दें कि OnePlus Open में 6.31 इंच की सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले और 7.82 इंच की फ्लेक्सी फ्लूइंग AMOLED डिस्प्ले दी गई है। आइए OnePlus Open Apex Edition के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Open स्पेशल एडिशन के लॉन्च से पहले कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं। हाल ही में आए टीजर के अनुसार, OnePlus Open Apex Edition में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगी जो कि स्टैंडर्ड OnePlus Open की तुलना में वृद्धि है। स्टोरेज के अलावा Apex Edition में बाकि फीचर्स समाने रहेंगे।


Advertisement
OnePlus Open Apex Edition Specifications


OnePlus Open में 6.31 इंच की सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 10-120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 7.82 इंच की फ्लेक्सी फ्लूइंग AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट शामिल है। दोनों डिस्प्ले 10-बिट LTPO 3.0 पैनल और UTG ग्लास का सपोर्ट करती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 740 GPU शामिल है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM है, जिसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड OxygenOS 13.2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Open के रियर में 48 मेगापिक्सल Sony LYT-T808 कैमरा, 48 मेगापिक्सल Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल OmniVision OV32C टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें 4805mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें डॉल्बी एटम्स ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसमें IPX4 रेटिंग दी गई है जो कि पानी से बचाव सुनिश्चित करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.