OnePlus Nord यूज़र्स को डिस्प्ले में आ रही है यह समस्या

प्रभावित OnePlus Nord के यूज़र्स ने वनप्लस फोरम्स और Reddit पर शिकायतें पोस्ट करते हुए कहा है कि जब फोन की ब्राइटनेस को लगभग 25 प्रतिशत तक कम किया जाता है, तो डिस्प्ले पर हरा, बैंगनी और पीला रंग का टिंट दिखाई देता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अगस्त 2020 12:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord यूज़र्स को आ रही है डिस्प्ले में टिंट दिखाई देने की समस्या
  • वनप्लस नॉर्ड ने स्वीकारी डिस्प्ले की समस्या
  • कहा, समस्या को ओटीए अपडेट जारी कर जल्द फिक्स किया जाएगा

OnePlus Nord को भारत में 4 अगस्त से बेचा जाएगा

OnePlus Nord को खरीदने वाले कुछ ग्राहकों को डिस्प्ले में एक समस्या देखने को मिल रही है। नए लॉन्च किए गए वनप्लस फोन के डिस्प्ले पर "टिंटिंग" इफेक्ट की समस्या आ रही है। कुछ यूज़र्स ने ऑनलाइन पोस्ट किया है कि वनप्लस नॉर्ड के डिस्प्ले पर हरे रंग का टिंट दिया दिखाई देता है, खास तौर पर जब इसकी ब्राइटनेस को 25 प्रतिशत तक कम किया जाता है। फिलहाल इस समस्या के बड़े पैमाने पर रिपोर्ट नहीं आई है - शायद स्मार्टफोन की सीमित उपलब्धता के कारण। हालांकि, OnePlus ने कुछ यूज़र्स को आई इस समस्या को स्वीकारा है और एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे ठीक करने का वादा किया है।

प्रभावित OnePlus Nord के यूज़र्स ने वनप्लस फोरम्स और Reddit पर शिकायतें पोस्ट करते हुए कहा है कि जब फोन की ब्राइटनेस को लगभग 25 प्रतिशत तक कम किया जाता है, तो डिस्प्ले पर हरा, बैंगनी और पीला रंग का टिंट दिखाई देता है। कहा जा रहा है कि एमोलेड स्क्रीन के निचले आधे हिस्से पर टिनिंग प्रभाव ज्यादा नोटिस होता है।


समस्या से जूझ रहे एक यूज़र ने रेडिट पर पोस्ट किया (अनुवादित) “यदि आप कर सकते हैं, तो अपने डिस्प्ले पर नीचे की ओर कुछ ग्रे रंग (कीबोर्ड की तरह) का खोलें और ब्राइटनेस को विभिन्न लेवल पर सेट करें। आपको लगभग 25 प्रतिशत ब्राइटनेस में सबसे नीचे बैंगनी रंग का टिंट दिखाई देना चाहिए।" इसके बाद कुछ यूज़र्स ने इस समस्या को लेकर सहमती जताई।
Advertisement

OnePlus ने 9to5Google को दिए एक बयान में कहा कि OnePlus Nord के यूज़र्स द्वारा उठाई गई समस्याएं "क्वलिटी का मुद्दा नहीं है और यह रोज़ाना के उपयोग या स्क्रीन के स्थायित्व को प्रभावित नहीं करेगा।" हालांकि, कंपनी ने यू-टर्न मारा और ब्लॉग की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी स्क्रीन की समस्या को दूर करने के लिए एक ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट पर काम कर रही है।

Gadgets 360 को हमारे OnePlus Nord रिव्यू यूनिट पर इस तरह की समस्या देखने को नहीं मिली, हालांकि डिवाइस के टेस्टिंग के समय इसके कलर टोन में एक हल्का बदलाव सफेद बैकग्राउंड पर देखा गया था। इस समस्या को डिटेल्ड रिव्यू में भी बताया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.