5000mAh बैटरी, 48MP डुअल कैमरा, Dimensity 810 SoC के साथ सस्ता OnePlus Nord N300 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 10:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन को मिडनाइट जेड कलर में लॉन्च किया गया है।
  • वनप्लस नॉर्ड एन300 5जी में कंपनी ने 5000एमएएच का बैटरी पैक दिया है।
  • यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है।

OnePlus Nord N300 5G सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

पिछले कई हफ्तों से चर्चा में बना OnePlus Nord N300 5G स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन के नवंबर में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी लेकिन यह 24 अक्टूबर को ही स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया गया। नॉर्ड सीरीज का यह एक और बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.56 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस MediaTek Dimensity 810 SoC से लैस है। जैसा कि लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कन्फर्म किया गया था, यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह Nord N200 5G का सक्सेसर है। 
 

OnePlus Nord N300 5G की कीमत, उपलब्धता

OnePlus Nord N300 5G सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को मिडनाइट जेड कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 228 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) से शुरू होती है। अमेरिका में इस फोन की सेल 3 नवंबर से अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसे T-Mobile और Metro रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने दूसरे स्मार्टफोन मार्केट्स के लिए इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। 
 

OnePlus Nord N300 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

OnePlus Nord N300 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रफ्रेश रेट है। इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिजाइन है। नॉच में ही फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह नाइटस्केप और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, फोन लो-लाइट में भी बेहतर तस्वीरें खींच सकता है। 

वनप्लस नॉर्ड एन300 5जी में कंपनी ने 5000एमएएच का बैटरी पैक दिया है। यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। यह एंड्रॉयड 13 पर बूट करेगा और आउट ऑफ द बॉक्स OxygenOS 13 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन के बारे में कहा गया है कि यह n2, n25, n41, n66, n71 और n77 5G बैंड्स को सपोर्ट करेगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.