8GB रैम, Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आएगा OnePlus Nord N30 5G फोन! Geekbench पर हुआ स्पॉट

बेंचमार्क लिस्टिंग OnePlus Nord N30 5G पर Android 13 होने का इशारा करती है। इसे 888 अंकों का सिंगल-कोर स्कोर और 2076 अंकों का मल्टी-कोर स्कोर मिला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • 8GB रैम, Snapdragon 695 चिपसेट के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ OnePlus फोन
  • इसका नाम OnePlus Nord N30 5G के साथ जोड़ा जा रहा है
  • अमेरिकी मार्केट के लिए फोन OnePlus Nord CE 3 Lite का रीबैज हो सकता है

स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite का रीबैज हो सकता है

OnePlus Nord N30 5G के पिछले साल के OnePlus Nord N20 5G के अपग्रेड के रूप में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, एक नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। कथित OnePlus Nord N30 5G को ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 SoC और 8GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से मॉडल नंबर CPH2513 और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का पता चलता है। वनप्लस नॉर्ड एन30 5जी को अमेरिकी मार्केट में OnePlus Nord CE 3 Lite के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

गीकबेंच लिस्टिंग में OnePlus स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2513 के साथ लिस्ट किया गया है। यही मॉडल नंबर हाल ही में Google Play Console साइट पर दिखाई दिया था और तब इसे OnePlus Nord N30 5G से जुड़ा माना जा रहा था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट पावर देगा। यह 2.21GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ दो CPU कोर और 1.80GHz पर कैप्ड छह कोर से लैस होगा। CPU स्पीड Snapdragon 695 SoC से जुड़ी हैं। साइट यह भी दिखाती है कि फोन में 7.23GB मेमोरी होगी। यह कागज पर 8GB रैम के बराबर होता है।

बेंचमार्क लिस्टिंग OnePlus Nord N30 5G पर Android 13 होने का इशारा करती है। इसे 888 अंकों का सिंगल-कोर स्कोर और 2076 अंकों का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। गीकबेंच पर दिखाई देने वाला हैंडसेट सिर्फ एक प्रोटोटाइप हो सकता है और अंतिम रिलीज से पहले इसमें बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में अंतिम स्कोर कुछ और निकल सकते हैं।

OnePlus Nord N30 5G के अमेरिका में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसे भारत में अप्रैल में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का फुल-एचडी (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका डायनामिक रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्नैपड्रैगन 695 SoC पर चलता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलता है, जिसमें 108-मेगापिक्सल सैमसंग HM6 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.