48MP कैमरा वाले अनोखे कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगा OnePlus Nord N20 5G! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक...

लीक के अनुसार यह OnePlus Nord N20 5G फोन में 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगैन 695 5जी प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 12:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N20 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस नॉर्ड एन20 5जी स्नैपड्रैगैन 695 5जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • फोन का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है
OnePlus कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन को अमेरिका समेत चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया था। वहीं, अब कथित तौर पर इस फोन के सक्सेसर को लाने की तैयारी की जा रही है, जिसका नाम OnePlus Nord N20 5G हो सकता है। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के 5K रेंडर्स को लीक किया है, जिससे इसके डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा, फोन के कथित स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकार सार्वजनिक नहीं की है।

OnLeaks की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के 5K रेंडर्स को लीक किया है। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है। इन रेंडर्स में फोन अनोखे रियर कैमरा डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। हालांकि, इस सेटअप में दो बड़े कैमरा सेंसर एक के नीचे एक स्थित हैं, जबकि तीसरे सेंसर को दोनों सेंसर के बीच में दायीं ओर जगह दी गई है। यह सेटअप थोड़ा अलग है, जो समान्य तौर पर दूसरे फोन में नहीं देखा गया है। वनप्लस नॉर्ड एन20 5जी फोन में बॉक्स फैक्टर देखने को मिला है, जबकि इसका पिछला वर्ज़न OnePlus Nord N10 5G फोन कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आया था। ब्रांड और लोगो को फोन के बैक पैनल पर जगह दी गई है। रेंडर्स में यह फोन ग्रे और पर्पल कलर में देखा जा सकता है।

फोन के दाएं किनारे पर पावर बटन को जगह दी गई है, जबकि वॉल्यूम रॉकर व सिम-ट्रे बायीं ओर स्थित हैं। फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल व 3.5mm हेडफोन जैक देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnLeaks के अनुसार यह फोन में 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगैन 695 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 159.8 x 73.1 x 7.7mm होगा।

फिलहाल कंपनी ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  2. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
  5. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
  6. अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
  7. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
  9. Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.