OnePlus Nord सीरीज़ में इस महीने जुड़ सकते हैं दो नए स्मार्टफोन

एक टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च होने वाले हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord सीरीज़ में इस महीने जुड़ सकते हैं दो नए स्मार्टफोन
  • OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 के नाम से हो सकते हैं लॉन्च
  • केवल अमेरिकी बाज़ार के लिए लॉन्च होने की संभावना

OnePlus Nord को भारत में जुलाई में पेश किया गया था

OnePlus Nord सीरीज़ को इस महीने नए मॉडल्स मिल सकते हैं। अगर एक नई अफवाह पर विश्वास किया जाए तो OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 को अक्टूबर के अंत में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये फोन अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च होंगे। वनप्लस 14 अक्टूबर को OnePlus 8T को लॉन्च करने वाली है और कंपनी इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के इनवाइट में OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 फोन के बारे में जानकारी दे सकती है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है कि OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च होने वाले हैं। संबंधित ट्वीट्स में, शर्मा ने कहा कि इन फोनों के अमेरिका में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिप्सटर का यह भी कहना है कि उसे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, इन स्मार्टफोन के भारत में आने की संभावना नहीं है। यह संभव हो सकता है कि ये फोन शुरू में अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किए जाए और बाद में इन्हें भारतीय बाजार में पेश किया जाए।
Advertisement

यह भी संभव हो सकता है कि इन मॉडल्स को भारतीय बाज़ार में कभी भी लॉन्च नहीं किया जाए, यह देखते हुए कि कंपनी ने किफायती OnePlus Nord को अमेरिका में लॉन्च नहीं किया। इसी की पूर्ती के लिए वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 को केवल अमेरिकी बाज़ार के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया हो। अभी तक इन मॉडल्स को लेकर कंपनी की ओर से चुप्पी बनी हुई है, लेकिन कुछ समय पहले कंपनी ने एक गुप्त पोस्ट जारी किया था, जिसमें वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ में एक नए फोन के आने को टीज़ किया गया था।
 

OnePlus Nord N10 5G price, specifications (expected)

पिछले लीक से पता चला था कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी की कीमत लगभग 400 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) हो सकती है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.49-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन को स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम होगी। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होने की उम्मीद है। इसके पीछे 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप होने की भी उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.