OnePlus Nord पर मिलेगी 1,000 रुपये की छूट, लेकिन केवल...

OnePlus Nord स्मार्टफोन पर आज से भारत में 1,000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट खरीद पर उपलब्ध होगा। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड पर मिलने वाला यह डिस्काउंट ऑफर केवल ICICI Bank क्रेडिट कार्ड व ICICI क्रेडिट या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 13:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus.in वेबसाइट पर उपलब्ध है 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर
  • केवल ICICI Bank ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा यह ऑफर
  • दोपहर 2 बजे से Amazon पर भी मिलेगा यह ऑफर

OnePlus Nord स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में होगा खरीद के लिए उपलब्ध

OnePlus Nord स्मार्टफोन पर आज से भारत में 1,000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट खरीद पर उपलब्ध होगा। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड पर मिलने वाला यह डिस्काउंट ऑफर केवल ICICI Bank क्रेडिट कार्ड व ICICI क्रेडिट या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा। बता दें, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के किफायती स्मार्टफोन लाइनअप के तहत पेश किया गया पहला स्मार्टफोन है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन ल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वनप्लस नॉर्ड 5जी सपोर्ट के साथ भी आता है।
 

OnePlus Nord discount offer

वनप्लस नॉर्ड फिलहाल OnePlus.in वेबसाइट पर ICICI Bank ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिसके तहत ग्राहकों को OnePlus Nord खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। हालांकि, Amazon पर इस डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत आज 14 सितंबर दोपहर 2 बजे से होगी। इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपको तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।
 
 

OnePlus Nord pre-orders, price in India

भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध होगा। हालांकि, 8 जीबी और 12 जीबी रैम मॉडल दोनों विकल्प मे मौजूद है, बेस वेरिएंट केवल ग्रे ऑनिक्स कलर में ही उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।
Advertisement

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  2. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  3. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  4. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  5. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  6. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  7. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
  9. 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
  10. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.