OnePlus Nord CE6 Lite हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

OnePlus ने आज भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2026 13:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किया है। यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर के सात आता है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord CE6 Lite Price

OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह फोन वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस स्टोर ऐप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ऑफलाइन रिटेल के जरिए 12 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंद क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।

Advertisement

OnePlus Nord CE6 Lite Specifications

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8.5 ​​मिमी और वजन 208 ग्राम है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.