Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो चुकी है, जिसमें OnePlus Nord CE6 Lite पर डिस्काउंट मिल रहा है।
OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।
Photo Credit: OnePlus
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है, जिसमें OnePlus Nord CE6 Lite पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया OnePlus फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है। अमेजन फेस्टिवल सेल के दौरान फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। आइए Nord CE6 Lite पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन ₹27,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी 26,999 हो जाएगी।
OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी मिलता है।
इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी