OnePlus Nord CE6 Lite को Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।
Photo Credit: OnePlus
दिवाली के मौके पर शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल अब जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप सस्ते दामों पर नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास सीमित समय बाकी है। आज OnePlus Nord CE6 Lite पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिसमें डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर से बचत हो रही है। यह फोन अपनी वास्तविक कीमत से काफी कम दामों में उपलब्ध हो रहा है।
OnePlus Nord CE6 Lite (6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹26,499 में उपलब्ध हो रहा है। दिवाली सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए ₹550 की बचत हो सकती है। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी ₹24,699 हो जाएगी।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 680 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी