• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE4 Lite फोन खरीदें इतने हजार रुपये सस्ता! 8GB रैम, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स से है लैस

OnePlus Nord CE4 Lite फोन खरीदें इतने हजार रुपये सस्ता! 8GB रैम, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स से है लैस

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है,

OnePlus Nord CE4 Lite फोन खरीदें इतने हजार रुपये सस्ता! 8GB रैम, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स से है लैस

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 Lite फोन की खरीद पर कंपनी का जबरदस्त इंट्रोडक्ट्री ऑफर
  • इस फोन की खरीद पर फिलहाल भारी डिस्काउंट है।
  • यह फोन बेस वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE4 Lite फोन की खरीद पर कंपनी ने जबरदस्त इंट्रोडक्ट्री ऑफर दिया है। भारत में Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन की खरीद पर फिलहाल भारी डिस्काउंट है। अगर आप भी यह फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। हम आपको इस फोन पर वर्तमान में मिल रहे सभी तरह के डिस्काउंट के बारे में पूरी जानकारी यहां बता रहे हैं। 

OnePlus Nord CE4 Lite को इस वक्त डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 19,999 रुपये के रिटेल प्राइस पर लिस्टेड है। वहीं, फोन का 8 जीबी रैम, और 256 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन ICICI बैंक, और OneCard के माध्यम से खरीदने पर फोन 1000 रुपये और सस्ता खरीदा जा सकता है। यह ऑफर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए मान्य है। फोन पर अगर सभी लिस्टेड डिस्काउंट को लागू किया जाए तो यह फोन बेस वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है, 120Hz रिफ्रेश रेट है, और 2100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। वनप्लस का नया स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA/ NSA, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS/Beidou और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छीटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.9, चौड़ाई 75.6, मोटाई 8.1mm और वजन 191 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • कमियां
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »