मात्र 16,999 रुपये में मिल रहा OnePlus Nord CE4 Lite 5G, साल खत्म होने से पहले गिरी कीमत

नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE4 Lite 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

मात्र 16,999 रुपये में मिल रहा OnePlus Nord CE4 Lite 5G, साल खत्म होने से पहले गिरी कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 5500mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE4 Lite 5G में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
17 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE4 Lite 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भारी कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में ज्यादा लाभ पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE4 Lite 5G पर मिलने वाली पूरी डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE4 Lite 5G Offers & Discount


OnePlus Nord CE4 Lite 5G का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट अमेजन पर 17,999 रुपये में लिस्टेड है,  जबकि यह स्मार्टफोन जून, 2024 में 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर फ्लैट 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 16,999 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह कुल 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 16,500 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन पर निर्भर करता है। 


OnePlus Nord CE4 Lite 5G Features & Specifications


OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE4 Lite 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए EIS सपोर्ट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • कमियां
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  3. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  7. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  8. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  10. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »