OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और प्रोमो वीडियो लीक!

OnePlus Nord CE 5G आज यूरोप और भारत में लॉन्च होने जा रहा है। मगर लॉन्च से पहले ही एक प्रसिद्ध लीकर इवान ब्लास ने इस फोन के बहुत सारे रेंडर्स और एक प्रोमो वीडियो भी लीक कर दिया है।

OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और प्रोमो वीडियो लीक!

प्रोमो वीडियो में OnePlus Nord CE 5G में तीन कलर वेरिएंट्स दिखाए गए हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G को 2 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन को 6,8 और 12GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है
  • OnePlus Nord CE 5G में 256GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 5G आज यूरोप और भारत में लॉन्च होने जा रहा है। मगर लॉन्च से पहले ही एक प्रसिद्ध लीकर इवान ब्लास ने इस फोन के बहुत सारे रेंडर्स और एक प्रोमो वीडियो भी लीक कर दिया है। लीक हुई इस जानकारी में फोन की कई स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। इसके कलर वेरिएंट से लेकर कैमरा सेटअप तक कई महत्वपूर्ण जानकारियां फोन को लॉन्च से पहले ही सामने आ गई हैं। लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक यह फोन चारकोल इंक और ब्लू वॉयड जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। 

OnePlus Nord CE 5G के लीक हुए 90 सेकेंड के प्रोमो को टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) द्वारा Twitter पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में फोन में Snapdragon 750 SoC बताया गया है जो अब तक केवल अफवाहों में ही मौजूद था। यह फोन Always-on Display और सिंगल होल पंच कटआउट के साथ आएगा जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। प्रोमो वीडियो में बताया गया है कि इस फोन के अन्दर फ्ल्यूड AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह फोन चारकोल इंक और ब्लू वॉयड जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। वहीं इसके प्रोमो वीडियो में इसका एक सिल्वर फिनिश वेरिएंट भी नजर आ रहा है। 

OnePlus Nord CE 5G भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है। इसका लॉन्च समय शाम 7 बजे (IST) रहेगा। फोन के साथ ही कंपनी OnePlus TV U1S series भी लॉन्च करने जा रही है। वहीं डिजिटल चैट स्टेशन (अनुवादित) के साथ चीन के एक अन्य ज्ञात टिप्स्टर ने वीबो पर शेयर किया है कि वन प्लस MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर वाले फोन पर काम कर रही है। यदि यह सच साबित होता है तो यह वन प्लस का मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस पहला फोन होगा। इससे पहले कंपनी ने केवल Qualcomm SoC चिपसेट का ही इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में किया है। 

इस टिप्स्टर के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह सेटअप OnePlus 9 Pro जैसा ही होगा। केवल उसके चौथे कैमरे के स्थान पर फ्लैश मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके मेन कैमरा में Sony IMX766 सेंसर होने की बात कही गई है। OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के अल्ट्र्रा वाइड शूटर में भी यही सेंसर दिया गया था। 

इसके अलावा इस टिप्स्टर का कहना है कि यह OxygenOS पर रन करेगा और इसकी कीमत लगभग CNY 2,000 (लगभग 22,900 रुपये) के करीब रहेगी। यहां पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि वन प्लस ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »