OnePlus Nord CE 4 लॉन्‍च से 12 दिन पहले दिखा गीकबेंच पर! क्‍या होगा खास? जानें

OnePlus Nord CE 4 : मॉडल नंबर CPH2613 के साथ बेंचमार्क पर रन की गई डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,135 और मल्टीकोर टेस्ट में 3,037 पॉइंट्स स्‍कोर किए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 की लॉन्चिंग 1 अप्रैल को
  • गीकबेंच पर दिखाई दी डिवाइस
  • सिंगल-कोर टेस्ट में 1,135 पॉइंट मिले फोन को

OnePlus Nord CE 4 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus के नए स्‍मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 का ग्‍लोबल लॉन्‍च 1 अप्रैल को होने जा रहा है। यह डिवाइस कई दिनों से खबरों में है। अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स में क्‍या खूबियां होंगी, इसकी कुछ जानकारी कन्‍फर्म हुई है और लीक्‍स भी आए हैं। बहरहाल लॉन्‍च से पहले Nord CE 4 को गीकबेंच पर देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर CPH2613 के साथ बेंचमार्क पर रन की गई डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,135 और मल्टीकोर टेस्ट में 3,037 पॉइंट्स स्‍कोर किए। 

कंपनी पहले ही बता चुकी है कि OnePlus Nord CE 4 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ प्री-इंस्‍टॉल आएगी। 

कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Nord CE 4 में LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्‍टोरेज दिया जाएगा। एक लीक में यह भी पता चला था कि नए नॉर्ड में 8 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज के रूप में 128 जीबी और 256 जीबी ऑप्‍शंस होंगे। एसडी कार्ड का स्‍लॉट भी दिया जाएगा। 

OnePlus Nord CE4 को भारत में 1 अप्रैल की शाम 6.30 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। बीते दिनों कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि Nord CE4 में 8GB रैम होगी जिसका टाइप LPDDR4x बताया गया है। साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी फोन में होगा। यानी 16जीबी रैम की पावर इसमें देखने को मिलेगी। फोन में 256GB स्टोरेज बताई गई है जिसका टाइप UFS 3.1 होगा। 
Advertisement

OnePlus Nord CE4 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। कंपनी बैटरी और चार्जिंग के मामले में कुछ नया पेश कर सकती है। पहले आई रिपोर्टों में दावा किया जा चुका है कि OnePlus Nord CE4 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा, जिसके साथ सपोर्ट के तौर पर 8 एमपी का एक और लेंस दिया जाएगा। सेल्‍फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा मौजूद होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.