OnePlus Nord CE 4 Lite 5G बहुत जल्‍द होगा लॉन्‍च! TDRA पर आया नजर

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G : सर्टिफ‍िकेशन साइट ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि यह “OnePlus Nord CE 4 Lite 5G” है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 16:51 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • TDRA पर स्‍पॉट हुआ नया वनप्‍लस
  • ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्चिंग की योजना बना रही कंपनी

कंपनी इस डिवाइस को ग्‍लोबल मार्केट्स में लाने की योजना बना रही है।

OnePlus Nord CE 3 Lite स्‍मार्टफोन पिछले साल की पहली छमाही में लॉन्‍च किया गया था। कंपनी अब इसके सक्‍सेसर के रूप में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को लाने की प्‍लानिंग कर रही है। इसे ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) पर स्‍पॉट किया जा चुका है। टिप्‍सटर मुकुल शर्मा के अनुसार, अब नया वनप्‍लस फोन TDRA सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। UAE की इस वेबसाइट पर देखे गए वनप्‍लस फोन का मॉडल नंबर CPH2621 है। सर्टिफ‍िकेशन साइट ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि यह “OnePlus Nord CE 4 Lite 5G” है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस को ग्‍लोबल मार्केट्स में लाने की योजना बना रही है। कहा जाता है कि यह Oppo A3 रीब्रैंडेड वर्जन होगा। बात में कितनी सच्‍चाई है, यह अभी कन्‍फर्म नहीं है। भारत में भी नया वनप्‍लस फोन लॉन्‍च होगा, क्‍योंकि यह BIS पर देखा जा चुका है।

बीते दिनों इस फोन को सिंगापुर की IMDA रेगुलेटरी वेबसाइट पर भी स्‍पॉट किया गया था। वहां फोन का मॉडल नंबर CPH2621 था, जिसे OnePlus Nord CE 4 Lite 5G बताया गया। गीकबेंच पर इसी मॉडल नंबर के साथ वनप्लस का एक फोन नजर आया है। 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के अनुमानित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि FHD+ रेजॉलूशन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ऑफर कर सकता है। कहा जाता है कि फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। उसके साथ 8GB  और 12GB रैम मिलेगी। स्‍टोरेज अधिकतम 256 जीबी होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें मेन सेंसर 50 एमपी का होगा। सेल्‍फी कैमरा 16 एमपी हो सकता है। यह 5500 एमएएच बैटरी के साथ आएगा और 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 
Advertisement

हालांकि इनमें से कोई भी स्‍पेक्‍स कन्‍फर्म नहीं है। उम्‍मीद है कि अगले कुछ दिनों में डिटेल इन्‍फर्मेशन सामने आएगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.