OnePlus Nord CE 3 Lite को मिला लेटेस्ट OxygenOS अपडेट! कैमरा, परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 11:44 IST
ख़ास बातें
  • नए OS अपडेट वर्जन 13.1.0.600 में कंपनी कई इम्प्रूवमेंट्स की बात कर रही है
  • फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले है
  • यह 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite को OnePlus ने धांसू फीचर्स के साथ कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.71 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन में Snapdragon 782G प्रोसेसर है। यह 108MP के Sony IMX890 सेंसर के साथ आता है। हाल ही में इस फोन में OxygenOS 13.1.0.520 अपडेट आया था। इसके कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने एक और अपडेट इसमें रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट 13.1.0.600 वर्जन के नाम से दिया गया है। यानि कि फोन अब OxygenOS 13.1.0.600 अपडेटेड होने जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बाद फोन में कौन से सुधार होने की बात कंपनी कह रही है। 

OnePlus Nord CE 3 Lite के नए OS अपडेट वर्जन 13.1.0.600 में कंपनी कई इम्प्रूवमेंट्स की बात कर रही है। लेटेस्ट OS अपडेट से जुड़ी डिटेल्स हम आपको यहां बता रहे हैँ। नए OxygenOS 13.1.0.600 (EX01) वर्जन के साथ वनप्लस ने फोन में 1.39GB का बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बारे में कम्युनिटी वेबसाइट पर डिटेल्स दिए गए हैं। इसके बाद फोन की परफॉर्मेंस में काफी सुधार होने की बात कही गई है। इसमें कनेक्टिविटी की क्वालिटी भी शामिल है। साथ ही कैमरा परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर होगा, ऐसा कहा गया है। आईए जानते हैं फोन के किन अलग-अलग एरिया पर ये अपग्रेड किए गए हैं। 

सिस्टम में नए अपडेट के बाद फोन में जुलाई 2023 का सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है, जिससे सिस्टम सिक्योरिटी और मजबूत होगी। इससे सिस्टम की स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। 

कम्युनिकेशन में भी बड़ा सुधार कंपनी ने करने की बात कही है। अपडेट के बाद नेटवर्क कनेक्शन बेहतर होंगे जिसमें स्टेबिलिटी और कम्पैटिबिलिटी में बढ़ोत्तरी होगी।  
Advertisement

कैमरा के मामले में भी डिवाइस पहले से ज्यादा अच्छा परफॉर्म करेगा। इसमें कैमरा की क्वालिटी और फोटोग्राफी का अनुभव पहले की तुलना में ज्यादा अच्छा मिलने वाला है। जैसा कि कंपनी ने बताया है।  
Advertisement

कंपनी यह रोलआउट चरणबद्ध तरीके से कर रही है। यानि कि यह कुछ फेज के तहत सभी डिवाइसेज तक पहुंचेगा। अगर आपके फोन में यह अपडेट अभी तक नहीं पहुंचा है तो चिंता न करें, आने वाले कुछ दिनों में यह सभी डिवाइसेज में रोलआउट कर दिया जाएगा। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price, specifications

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका एक 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 782G प्रोसेसर है। रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  5. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  6. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  7. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.