OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launched: 8GB रैम, 108MP कैमरा के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ नया वनप्लस फोन

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका एक 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 20:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19999 रुपये है
  • टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है
  • फोन 67W SuperVOOC से लैस 5,000mAh बैटरी के साथ आता है

OnePlus Nord CE 3 Lite की भारत में शुरुआती कीमत 19999 रुपये है

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नॉर्ड सीरीज का स्मार्टफोन पिछले साल के OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का अपग्रेड है। यह ग्लॉसी फिनिश के साथ दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है और यह 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है।
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price in India, availability

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका एक 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन 11 अप्रैल से वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें ICICI कार्ड और EMI लेनदेन का इस्तेमाल करके 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि यह दो OxygenOS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करेगा। इसमें 6.72 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत, 391 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश रेट है। दावा किया गया है कि फोन 240Hz टच सैंपल रेट और 680 nits पीक ब्राइटनेस डिलीवर करता है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिलता है। वनप्लस का नया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है, जिसे एड्रेनो 619 जीपीयू और 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.75 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का सैमसंग HM6 सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। वनप्लस ने एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। रियर कैमरा एआई सीन एन्हांसमेंट, स्लो-मोशन वीडियो, डुअल व्यू वीडियो, एचडीआर, नाइटस्केप, पोर्ट्रेट मोड और पैनोरमा सहित अन्य फोटोग्राफी मोड को सपोर्ट करता है।
 
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, एंबिएंट लाइट, जाइरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट को नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग तकनीक के बारे में दावा किया गया है कि यह केवल 30 मिनट में बैटरी को शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी का डाइमेंशन 165.5x76x8.3 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.