108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord CE 3 Lite 5G इस दिन होगा पेश! जानें क्या होगा खास

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 13:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर अपने नए नॉर्ड-ब्रांडेड फोन OnePlus Nord CE 3 Lite, Nord CE 3 और Nord 3 पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को लेकर अब तक बहुत सी अफवाहें और लीक्स सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक विश्वसनीय सोर्स मैक्स जंबोर ने एक ट्वीट में कहा कि Nord CE 3 Lite की घोषणा 4 अप्रैल को की जाएगी। यहां हम आपको Nord CE 3 Lite के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord 3 जुलाई में आने की उम्मीद है जो कि हाल ही में चीन में पेश हुए OnePlus Ace 2V के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आने की संभावना है। नवंबर 2022 में OnePlus Nord CE 3 की स्पेसिफिकेशन शीट शेयर की गई थी। फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया था।
  हालांकि एक हालिया रिपोर्ट से साफ हुआ है कि Nord CE 3 में Snapdragon 782G होगा। अब ऐसा लगता है कि SD695 पर चलने वाला फोन Nord CE 3 Lite के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा। वनप्लस का लाइट वेरिएंट के 4 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है, वहीं Nord CE 3 और Nord 3 इस साल की तीसरी तिमाही में आ सकते हैं।
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी। पंच होल डिजाइन वाली यह डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करेगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

OnePlus के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 चिपसेट दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन Android 13 OS पर बेस्ड OxygenOS 13 UI काम करेगा। सेफ्टी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन 8GB RAM/128GB और 12GB RAM/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.