OnePlus Nord CE 3 5G हो गया सस्ता, 27 हजार वाला फोन सिर्फ 2 हजार में एक्सचेंज ऑफर से

OnePlus Nord CE 3 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 16:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE 3 5G में 108MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 5G खरीदने का तगड़ा मौका आया है। बेशक ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल खत्म हो गई है, लेकिन अमेजन पर वर्तमान में मिल रहा यह ऑफर आपको सेल जैसा ही फायदा पहुंचाने वाला है। इस वक्त OnePlus Nord CE 3 5G को 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है और यह बैंक ऑफर की बदौलत मुमकिन होता है। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी पर मिलने वाली डील के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत


अमेजन पर OnePlus Nord CE 3 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में जुलाई, 2023 में लॉन्च गिए गए इस फोन को बैंक ऑफर के जरिए सस्ता खरीदा जा सकता है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन और OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 24,900 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 2,099 रुपये हो जाएगी।


Advertisement
OnePlus Nord CE 3 5G की खासियतें


OnePlus Nord CE 3 5G में फुल एचडी प्लस 2,412 x 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 184 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा औरf/2.4 अपर्चर के साथ  2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर दिया गया है।  
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.