OnePlus Nord CE 2 5G vs Realme 9 Pro+ 5G vs Xiaomi 11i 5G: किसमें कितना है दम?

इस आर्टिकल में हमने OnePlus Nord CE 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना इसके सबसे बड़े दो प्रतिद्वंदियों, Realme 9 Pro+ 5G और Xiaomi 11i 5G से की है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 19:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme 9 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 11i 5G की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है।
OnePlus Nord CE 2 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से यह एक मिडरेंज डिवाइस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 900 एसओसी दिया गया है और 6.43 इंच की फ्ल्यूइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। यह OnePlus Nord CE 5G का सक्सेसर है और एंड्रॉयड 11 आधारित ऑक्सीजन ओएस पर रन करता है। स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। 

इस आर्टिकल में हमने OnePlus Nord CE 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना इसके सबसे बड़े दो प्रतिद्वंदियों, Realme 9 Pro+ 5G और Xiaomi 11i 5G से की है। 
 

OnePlus Nord CE 2 5G vs Realme 9 Pro+ 5G vs Xiaomi 11i 5G: Price in India

OnePlus Nord CE 2 5G की भारत में कीमत, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए, 23,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट्स- बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा। 

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 की तुलना में Realme 9 Pro+ 5G को 16 फरवरी को लॉन्च किया गया। इसका बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। जबकि इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। Realme 9 Pro+ ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

वहीं, जनवरी में लॉन्च हुए Xiaomi 11i 5G की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 26,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे कैमो ग्रीन, पैसिफिक पर्ल, पर्पल मिस्ट और स्टील्थ ब्लैक कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। 
 

OnePlus Nord CE 2 5G vs Realme 9 Pro+ 5G vs Xiaomi 11i 5G: Specifications

OnePlus Nord CE 2 5G, Realme 9 Pro+ 5G और Xiaomi 11i 5G, तीनों में ही डुअल सिम कनेक्टिविटी है। Xiaomi 11i 5G और OnePlus Nord CE 2 5G दोनों ही स्मार्टफोन Android 11 पर रन करते हैं। शाओमी 11आई 5जी में टॉप पर MIUI 12.5 Enhanced Edition स्किन है और वन प्लस नॉर्ड सीई 2 में टॉप पर OxygenOS 11 की स्किन दी गई है। Realme 9 Pro+ आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है जिस पर Realme UI 3.0 स्किन दी गई है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की फुलएचडी प्लस फ्ल्यूइड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। जबकि Realme 9 Pro+ में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। Xiaomi 11i 5G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। तीनों हैंडसेट 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं जबकि Realme 9 Pro+ और Xiaomi 11 क्रमशः 180Hz और 360Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आते हैं। 

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek Dimensity 900 SoC दिया गया है जिसे 8GB तक की LPDDR4x रैम  के साथ पेअर किया गया है। वहीं, Realme 9 Pro+ 5G और Xiaomi 11i 5G दोनों में ही MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर है जिसे 8GB तक की LPDDR4x रैम के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

ऑप्टिक्स डिपार्टमेंट में, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।   
Advertisement

Realme 9 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। तीसरे लेंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। 

Xiaomi 11i 5G में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा f/1.89 लेंस के साथ है। सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है।

OnePlus Nord CE 2 5G और Xiaomi 11i 5G दोनों ही 128 जीबी यूएफएस 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए फोन में डेडीकेटेड कार्ड स्लॉट भी मिलता है। Realme 9 Pro+ 5G में 256 जीबी तक की यूएफएस 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। 

बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 5G में 4,500mAh की बैटरी 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। Realme 9 Pro+ में 4,500mAh बैटरी है जिसके साथ 60W SuperDart फास्ट चार्जिंग है। जबकि Xiaomi 11i 5G में 5,160mAh की बैटरी जिसके साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • Slim and light design
  • Excellent battery life and fast charging
  • Impressive low-light camera performance
  • Runs Android 12
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.