29 हजार से भी सस्ता मिल रहा OnePlus का 50MP कैमरा, 6800mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

6800mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला धांसू वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord 5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप 6800mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला धांसू वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord 5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। रिटेल साइट विजय सेल्स पर जुलाई, 2025 में लॉन्च हुआ Nord 5 स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, ग्राहक बैंक डिस्काउंट के जरिए बचत कर सकते हैं। आइए OnePlus Nord 5 पर मिलने वाली डील से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord 5 Price & Offers

OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड या डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

OnePlus Nord 5 Specifications

OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से भी लैस है।  ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन कई एआई फीचर्स जैसे कि प्लस माइंड, एआई वॉयसक्राइब, एआई कॉल एसिस्टेंट और एआई ट्रांसलेशन शामिल हैं।

कैमरा सेटअप के मामले में Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो Nord 5 की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

Advertisement

OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत कितनी है?

OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

OnePlus Nord 5 में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

OnePlus Nord 5 की बैटरी कैसी है?

OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus Nord 5 की डिस्प्ले कैसी है?

OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable day-to-day performance
  • Decent primary camera
  • Optimised user interface
  • Programmable Plus Key
  • In-house AI features
  • Very good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Last year's chipset
  • Ultrawide camera could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  10. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.