OnePlus Nord 4, Nord CE 4 Lite को मिला Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन, नए फीचर का खुलासा

OnePlus Nord CE 4 Lite की बात करें तो यह फोन मिडरेंज में एक अफॉर्डेबल डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 के जुलाई में लॉन्च होने की संभावना है।
  • अब इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है।
  • स्मार्टफोन में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी मिलने की पुष्टि।

OnePlus Nord 3 (फोटो में) का सक्सेर होगा OnePlus Nord 4

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 4 लेटेस्ट अपडेट फोन के एक और सर्टिफिकेशन मिलने की खबर लेकर आया है। नॉर्ड सीरीज में कंपनी आने वाले दिनों में दो फोन लॉन्च करेगी जो कि OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite होंगे। फोन के बारे में आए दिन लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इसे एक और सर्टिफिकेशन मिला है जो इसके एक महत्वपूर्ण फीचर के बारे में बताता है। 

OnePlus Nord 4 के बारे में हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि फोन जुलाई में तीसरे हफ्ते में लॉन्च होने वाला है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। दरअसल इसके साथ ही Nord CE 4 Lite को भी यह सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही स्मार्टफोन में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी मिलने की पुष्टि यहां से हो जाती है। OnePlus Nord 4 में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होने की अफवाहे हैं। फोन को OnePlus Ace 3V का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। 

संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की खबर है। यह रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में सेकंडरी सेंसर के रूप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा इसमें देखने को मिल सकता है। 

OnePlus Nord CE 4 Lite की बात करें तो यह फोन मिडरेंज में एक अफॉर्डेबल डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है। इसे Oppo A3 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। डिवाइस Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.