OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन 16GB रैम, डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

OnePlus Nord 3 : यह डिवाइस मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर ऑप्‍शंस में आएगी। फोन की सेल कंपनी की वेबसाइट और एमेजॉन पर 15 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 21:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन को 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में भी लॉन्‍च किया गया है
  • 15 जुलाई से इसे वनप्‍लस की वेबसाइट और एमेजॉन से लिया जा सकेगा
  • डिवाइस मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर में आती है

वनप्लस नॉर्ड 3 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

वनप्‍लस ने बुधवार को समर लॉन्‍च इवेंट में वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) को भी लॉन्‍च किया। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लगाया गया है और साथ में 16GB तक रैम व 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस नॉर्ड 3 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि धूल और पानी से होने वाले नुकसान से यह डिवाइस काफी सुरक्षित रहेगी। 
 

OnePlus Nord 3 के भारत में दाम और उपलब्धता

OnePlus Nord 3 के 2 वेरिएंट लॉन्‍च किए गए हैं। 8GB+128GB मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह डिवाइस मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर ऑप्‍शंस में आएगी। फोन की सेल कंपनी की वेबसाइट और एमेजॉन पर 15 जुलाई से शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाली यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजनओएस 13 पर चलती है। जैसाकि हमने बताया इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 16GB तक LPDDR5X रैम है। OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि रिफ्रेश रेट को 40Hz से 120Hz के बीच बदला जा सकता है। वनप्लस ने कहा है कि इसके डिस्‍प्‍ले में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए एचडीआर10+ का सपोर्ट है।

वनप्लस नॉर्ड 3 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX890 सेंसर वाला है। इसके अलावा 112 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो यह डिवाइस 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अलर्ट स्‍लाइडर फीचर भी इस फोन में दिया गया है। 

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.