50MP कैमरा और फास्ट चार्ज से लैस OnePlus Nord 2T आया लॉन्च से पहले नजर, जानें कीमत और अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord 2T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये है। AliExpress पर हाल ही में एक लिस्टिंग ने कीमत को 399 डॉलर यानी कि लगभग 30,900 रुपये बताया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 मई 2022 14:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की फुल HD+ fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 2T में में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus Nord 2T का अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है।

OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की फुल HD+ fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus India

OnePlus का स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T लॉन्च से पहले एक अनबॉक्सिंग वीडियो में ऑनलाइन नजर आया है। इससे स्मार्टफोन के डिजाइन, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी का Nord सीरीज फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है। OnePlus Nord 2T के सेल्फी कैमरे में होल-पंच कटआउट मिल सकता है जोकि MediaTek Dimensity 1300 SoC पर चलता है।
 

OnePlus Nord 2T का डिजाइन


साहिल करौल नाम के एक यूट्यूबह चैनल ने नया OnePlus Nord 2T का अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है। इसमें फोन का रिटेल बॉक्स दिख रहा है। एक ग्रे रंग का रेक्टेंगुलर बॉक्स है, जिसमें एक केस, यूएसबी टाइप-सी केबल, 80W चार्जर, डॉक्यूमेंटेशन, एक सिम-इजेक्टर टूल और फोन है।

स्मार्टफोन मेंब्लैक शेड में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। वीडियो के अनुसार, OnePlus Nord 2T के दाईं ओर पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर दिया गया है, जबकि बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर नजर आ रहा है। डिवाइस के नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम ट्रे दिया गया है। अनबॉक्सिंग वीडियो में सभी एंगल से फोन को दिखाने के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन पर बात की गई है।
 

OnePlus Nord 2T की अनुमानित कीमत


Advertisement
वीडियो के मुताबिक, OnePlus Nord 2T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये है। AliExpress पर हाल ही में एक लिस्टिंग ने कीमत को 399 डॉलर यानी कि लगभग 30,900 रुपये बताया था।
 

OnePlus Nord 2T के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की फुल HD+ fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080X2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 12GB और 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Nord 2T में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा साहिल करौल की वीडियो से पता चला कि OnePlus Nord 2T ने AnTuTu में 622,964 प्वाइंट, सिंगल-कोर टेस्टिंग में 719 और गीकबेंच पर मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,760 प्वाइंट हासिल किए हैं। 3DMark वाइल्ड लाइफ टेस्ट में फोन को 4,638 प्वाइंट मिले।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  9. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.