Oneplus ने भारत में लॉन्च किया Nord 2 Pac-Man Edition, जानें कीमत और खासियतें

भारत में वनप्लस नॉर्ड 2 एक्स पैक-मैन एडिशन को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है और इसके दाम 37,999 रुपये हैं। यह डिवाइस Amazon और OnePlus.in के जरिए बिक्री के लिए उपलब्‍ध है।

Oneplus ने भारत में लॉन्च किया Nord 2 Pac-Man Edition, जानें कीमत और खासियतें

Pac-Man गेमर्स की यादें ताजा करने के लिए फोन के बॉक्‍स में कुछ गिफ्ट भी दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ इसके दाम 37999 रुपये हैं
  • फोन का बैक पैनल वनप्‍लस नॉर्ड 2 से एकदम अलग है
  • फीचर्स के मामले में यह फोन वनप्‍लस नॉर्ड 2 की तरह ही है
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 x Pac-Man Edition भारत समेत दुनिया भर में ऑफ‍िश‍ियली लॉन्‍च हो गया है। हार्डवेयर के नजरिए से टटोलें, तो नया वनप्लस वही मॉडल है, जिसे कंपनी ने OnePlus Nord 2 नाम से इस साल पेश किया था। नए ए‍डिशन में डिजाइन और पैकेजिंग के लेवल पर बदलाव है, जिससे इसे एक गेमिंग डिवाइस के रूप में भी प्रोजेक्‍ट किया गया है। फोन का बैक पैनल वनप्‍लस नॉर्ड 2 से एकदम अलग है, जहां Pac-Man से प्रभावित ग्‍लॉसी फिनिश दी गई है। Pac-Man गेमर्स की यादें ताजा करने के लिए फोन के बॉक्‍स में कुछ संभालकर रखने वाली चीजें दी गई हैं।    
 

OnePlus Nord 2 x Pac-Man Edition के भारत में दाम और उपलब्धता

भारत में वनप्लस नॉर्ड 2 एक्स पैक-मैन एडिशन को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है और इसके दाम 37,999 रुपये हैं। यह डिवाइस Amazon और OnePlus.in के जरिए बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। भारत के साथ-साथ इस फोन को यूरोप में EUR 529 (लगभग 44,900 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। जबकि अमेरिका में इसके 12GB + 256GB वैरिएंट के दाम GBP 499 (लगभग 49,900 रुपये) हैं। वहीं अगर OnePlus Nord 2 की कीमत पर नजर डालें, तो उसका 12GB + 256GB वैरिएंट 34,999 रुपये का है। यह फोन 8GB + 128GB और 6GB + 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में भी लिया जा सकता है, जिसके दाम क्रमश : 29,999 और 27,999 रुपये हैं।
 

OnePlus Nord 2 x Pac-Man Edition के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में OnePlus Nord 2 x Pac-Man Edition उस रेग्‍युलर मॉडल OnePlus Nord 2 के जैसा ही है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अहम बदलाव स‍िर्फ बैक पैनल का है, जो पैक-मैन गेम के पक-शेप्‍ड कैरेक्‍टर को दिखाता है। इसके अलावा यह फोन एक खास पैकेजिंग में आता है, जिसमें पैक-मैन सिलिकॉन केस और पैक-मैन फोन होल्‍डर बॉक्‍स में दिए गए हैं। यह फोन फ्री Red Cable Club लॉयल्टी मेंबरशिप के साथ भी आता है।
वनप्लस ने पैक-मैन डि‍वेलपर बंदाई नमको एंटरटेनमेंट के साथ भी पार्टनरशिप की है, ताकि पैक-मैन से प्रेरित वॉलपेपर्स, रिंगटोन्‍स और आइकन को OxygenOS के साथ ट्वीक किया जा सके। फैंस को खुश करने के लिए फोन में पैक-मैन 256 गेम की कॉपी भी प्री-इंस्‍टॉल है।

बाकी फीचर्स वनप्लस नॉर्ड 2 जैसे ही हैं। यानी फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 12GB LPDDR4x रैम है और इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200-AI SoC की ताकत दी गई है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f / 1.88 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 वाला प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्‍सल के साथ सोनी के IMX615 सेंसर से लैस है।
फोन में 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC और USB टाइप-C पोर्ट मिलते हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »