OnePlus N300 बजट फोन में होगी Google Pixel, Samsung और Apple के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से ज्यादा फास्ट चार्जिंग!

OnePlus N300 की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक संकेत भी नहीं दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 11:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अपने स्मार्टफोन्स में चार्जिंग की सीमाओं को और बढ़ाती जा रही है।
  • OnePlus 10T में 125W फास्ट चार्जिंग देखने को मिली थी।
  • Nord N20 में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई थी।

OnePlus Nord N300 5G फोन OnePlus Nord N200 (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

OnePlus N300 लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में आ गया है। इसका पहला कारण ये है कि यह एक बजट स्मार्टफोन होगा और कई ऐसे फीचर्स के साथ आएगा जो महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। OnePlus N300 में मीडियाटेक चिपसेट होने की बात कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है। हालांकि मीडियाटेक का कौन सा वर्जन इसमें दिया गया है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। अब फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मार्केट में मौजूद कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से ज्यादा फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। ये कौन से स्मार्टफोन्स हैं, इसके बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है। 

OnePlus N300 बजट स्मार्टफोन नवंबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर सकती है। कंपनी के प्रवक्ता स्पेंसर ब्लैंक ने हाल ही में जानकारी दी थी कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। साथ ही इसके प्रोसेसर के बारे में बताया था कि यह मीडियाटेक चिपसेट से लैस हैंडसेट होगा। इसकी चार्जिंग कैपिसिटी 33W होगी। ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन की चार्जंग स्पीड Pixel 7 Pro, Galaxy S22, और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 से भी ज्यादा होगी। बजट फोन में इतनी चार्जिंग स्पीड नहीं देखने को मिलती है। 

OnePlus अपने स्मार्टफोन्स में चार्जिंग की सीमाओं को और बढ़ाती जा रही है। हाल ही में इसके OnePlus 10T में देखने को मिला था कि फोन 125W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। यहां तक कि Nord N20 में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई थी। अगर OnePlus N300 में कंपनी 33W फास्ट चार्जंग लेकर आती है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। The Verge के हवाले से कहा गया है कि यह वनप्लस का पहला फोन होगा जो नॉर्थ अमेरिका में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा। 

OnePlus N300 की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक संकेत भी नहीं दिया है। चूंकि यह OnePlus N200 का अपग्रेडेड वर्जन है, तो कीमत भी इसके आसपास ही होनी चाहिए। OnePlus N200 को कंपनी ने 239 डॉलर (लगभग 19,500 रुपये) में लॉन्च किया था। इस लिहाज से OnePlus N300 की कीमत भी 20 से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है। आने वाले दिनों में कंपनी इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जल्द पर्दा उठा सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE समेत Rs 7 हजार तक महंगे हो गए कंपनी के ये स्मार्टफोन!
  2. Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
  3. ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
  4. iPhone 17 Pro, Pro Max खरीदें 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart GOAT सेल में आ रहा धमाका ऑफर
  5. 36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
  6. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  7. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  10. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.