OnePlus 8T Pro नहीं लॉन्च होगा 2020 में, एक और 'किफायती' वनप्लस फोन आने की संभावना

Lau ने Weibo पर घोषित किया है कि OnePlus 8T Pro इस साल OnePlus 8T के साथ लॉन्च नहीं होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T Pro इस साल नहीं होगा लॉन्च
  • OnePlus 8T के साथ लॉन्च हो सकता है एक नया OnePlus Nord फोन
  • 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है वनप्लस 8टी स्मार्टफोन

OnePlus 8T के साथ कंपनी OnePlus Nord सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है

OnePlus 8T Pro इस साल लॉन्च नहीं होगा। स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लीक्स और अफवाहों में बना हुआ था। उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इस स्मार्टफोन को OnePlus 8T के साथ अक्टूबर में लॉन्च करेगी, लेकिन अब कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने इस अफवाह पर रोक लगाते हुए पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 8टी इस साल बाज़ार में दस्तक नहीं दे रहा है। उन्होंने घोषित किया है कि कंपनी ने इस साल OnePlus 8T Pro को पेश नहीं करने का फैसला किया है। लाउ ने कहा कि वनप्लस 8 प्रो अपने आप में एक प्रीमियम फ्लैगशिप है और इस साल "प्रो" सीरीज़ को अपग्रेड करने का तुक नहीं बनता है। वनप्लस ने OnePlus Nord सीरीज़ में एक नए फोन के आगमन का संकेत दिया है, जो 14 अक्टूबर को वनप्लस 8टी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Lau ने Weibo पर घोषित किया है कि OnePlus 8T Pro इस साल OnePlus 8T के साथ लॉन्च नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा 'प्रो' स्मार्टफोन यानी कि OnePlus 8 Pro के ऊपर किसी प्रकार का अपग्रेड लेकर आने का तुक नहीं बनता है, क्योंकि वनप्लस 8 प्रो पहले से ही फीचर्स से लोडेड स्मार्टफोन है। इसका मतलब है कि कंपनी आगामी सीरीज़ में केवल OnePlus 8T को लेकर आएगी। हालांकि वनप्लस ने सस्ती नॉर्ड सीरीज़ में एक नए फोन के आने का संकेत दिया है, लेकि अभी लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। यह संभव हो सकता है कि यह फोन वनप्लस 8टी के साथ अगले महीने लॉन्च किया जाए। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Advertisement

अब क्योंकि OnePlus 8T Pro नहीं आ रहा है, तो हम आपना फोकस OnePlus 8T पर रखते हैं। बात वनप्लस 8टी की करें तो यह स्मार्टफोन पहले ही कई बार लीक हो चुका है। लीक्स के अलावा कंपनी खुद इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर चुकी है। हाल ही में OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की थी कि वनप्लस 8टी को 65W Warp Charge टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाली 4,500mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 8 की तुलना में यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि इससे पहले कंपनी ने अधिकतम 30 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को ही इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को केवल 39 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर देगी और लगभग 58 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में

इसके अलावा यह भी पुष्टि हो चुकी है कि OnePlus 8T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक्स की माने तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा और इसमें अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.