OnePlus के 165Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग फोन और टैबलेट जल्द होंगे लॉन्च!

अभी तक OnePlus के सबसे हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिवाइस में 144Hz पैनल दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Ace 5 Ultra और OnePlus Pad 3 में देखने को मिला था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2025 20:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus एक हाई-एंड गेमिंग टैबलेट और गेमिंग स्मार्टफोन पर काम कर रहा है
  • OnePlus का सबसे हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से है लैस
  • अपकमिंग टैबलेट और स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है

इनमें Snapdragon 8 Elite या MediaTek Dimensity 9400+ जैसे टॉप-लेवल प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अब मोबाइल गेमिंग को लेकर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपना पहला डेडिकेटेड गेमिंग स्मार्टफोन और एक गेमिंग टैबलेट लॉन्च कर सकती है। अभी तक OnePlus हाई-परफॉर्मेंस फोन तो लॉन्च करता रहा है, लेकिन यह पहली बार होगा जब कंपनी खास तौर पर गेमर्स के लिए अलग से डिवाइसेज तैयार कर रही है। लीक में दावा किया गया है कि इन डिवाइसेज़ में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है।

यह जानकारी चीनी टिप्स्टर Smart Pikachu के हवाले से सामने आई है, जिन्होंने Weibo पर पोस्ट करते हुए बताया कि OnePlus फिलहाल एक हाई-एंड गेमिंग टैबलेट और गेमिंग स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अभी तक OnePlus के सबसे हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिवाइस में 144Hz पैनल दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Ace 5 Ultra और OnePlus Pad 3 में देखने को मिला था। लेकिन इस बार कंपनी इससे भी ज्यादा, यानी 165Hz डिस्प्ले देने की योजना में हो सकती है।

हालांकि यहां यह नहीं बताया गया है कि इन डिवाइसेज में कौन सा प्रोसेसर होगा, लेकिन मौजूदा ट्रेंड के आधार पर इनमें Snapdragon 8 Elite या MediaTek Dimensity 9400+ जैसे टॉप-लेवल प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं। यह वही चिपसेट्स हैं जो OnePlus 13 और Ace 5 Ultra जैसे डिवाइसेज में पहले से इस्तेमाल हो चुके हैं। इन दोनों ही चिप्स में AI और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को लेकर खास फोकस रहा है।

अगर OnePlus वाकई गेमिंग डिवाइस सेगमेंट में एंट्री करता है, तो यह सीधे तौर पर Lenovo (Legion Series), Asus (ROG Series) और Nubia (Red Magic Series) जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा। माना जा रहा है कि OnePlus इन डिवाइसेज में बेहतर कूलिंग सिस्टम, हाई-टच सैंपलिंग रेट और गेमिंग फीचर्स जैसे Shoulder Triggers या Custom GPU Tuning जैसे फंक्शन भी जोड़ सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन लीक पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.