वनप्लस दिवाली डैश सेल शुरू, एक रुपये में वनप्लस 3 खरीदने का मौका

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2016 14:20 IST
ख़ास बातें
  • तीन दिन तक दोपहर 12 बजे, 4 बजे और रात 8 बजे सेल का आयोजन होगा
  • यह सेल 26 अक्टूबर तक चलेगी
  • मिस्ट्री बॉक्स के बारे में चेकआउट करने के बाद ही पता चलेगा
जैसा कि हमने पहले बताया था, वनप्लस दिवाली डैश सेल सोमवार को शुरू हो चुकी है। बुधवार तक हर रोज दोपहर 12 बजे, 4 बजे और 8 बजे इस फ्लैश सेल का आयोजन किया जाना है। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में सिर्फ रजिस्टर्ड यूज़र ही हिस्सा ले पाएंगे। इस सेल में एक रुपये में वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट, वनप्लस एक्सेसरी और दूसरी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

वनप्लस भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर पर इस सेल का आयोजन कर रही है और यूज़र को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सेल 26 अक्टूबर तक चलेगी और चुनिंदा यूज़र को बताए गए अलग-अलग पर लकी ड्रॉ के जरिए एक मिस्ट्री बॉक्स जीतने का भी मिलेगा। इस मिस्ट्री बॉक्स में एक्सेसरी, सामान, केस और कवर व एक वनप्लस 3 स्मार्टफोन भी हो सकता है। मिस्ट्री बॉक्स के अंदर क्या है इसका पता लगाने के लिए यूज़र को तीन घंटे के अंदर चेकआउट करना होगा। और इसके बाद यह बताए गए पते पर डिलिवर कर दिया जाएगा। एक रजिस्टर यूज़र को सिर्फ एक मिस्ट्री बॉक्स ही मिलेगा।

इसके अलावा, वनप्लस एक विजेता चुनेगी जिसे एक हफ्ते के लिए लंदन जाने का मौका मिलेगा। इस विजेता का ऐलान कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 31 अक्टूबर को किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन अब बंद हो चुके हैं लेकिन वनप्लस दिवाली डैश सेल का हिस्सा बनने के लिए एक चार स्टेप प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। इसमें सोशल मीडिया पर #OnePlusDiwaliDash के साथ शेयरिंग भी शामिल है। इसके अलावा वनप्लस यूज़र के लिए अतिरिक्त फायदे भी हैं जैसे कि हर वनप्लस यूज़र को 250 रुपये का मुफ्त कूपन मिलेगा। इसके लिए सेल के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर डालना होगा। कंपनी एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित कर रही है जिसमें सोशल मीडिया पर शेयरिंग करने से एक स्पेशल गिफ्ट पैक भी जीतने का मौका है।
Advertisement

इस सेल के अलावा, फ्लिपकार्ट भी आज रात से बिग दिवाली सेल आयोजित करेगी। दिग्गज ई-कॉमर्स साइट शाओमी रेडमी 3एस, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर कई ऑफर देगी। इसके अलावा टीवी, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी शानदार डील मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.