OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स का ऐसा होगा डिज़ाइन

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स को लेकर यह अफवाह है कि ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 12:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च
  • एक चार्ज में 20 घंटों का प्लेबैक बैकअप देने की अफवाह
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भी कल होंगे लॉन्च

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भी Bullets Wireless Z के साथ 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले इसे आधिकारिक तौर पर टीज़ किया गया है। वनप्लस इंडिया ट्विटर अकाउंट ने एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की है, जो चीनी कंपनी के इस आगामी वायरलेस ईयरबड्स की एक झलक पेश करती है। बता दें कि कल यानी 14 अप्रैल को OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाने हैं और कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट के जरिए नए Bullets Wireless Z ईयरबड्स लॉन्च करने की भी पुष्टी की थी। अफवाह है कि वनप्लस के आगामी वायरलेस ईयरबड्स लो-लेटेंसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कंपनी की वार्प चार्ज फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे।

वनप्लस इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र में सिलिकॉन ईयर-टिप्स के साथ नए ईयरबड्स दिखाए गए हैं। ईयरबड्स चमकदार फिनिश बॉडी के हैं और नीले रंग की शेट के साथ दिखाई देते हैं, जिसे कंपनी अल्ट्रामरीन ब्लू कहती है। यही फिनिश कंपनी OnePlus 8 सीरीज़ के फोन के लिए भी देने वाली है।

टीज़र फोटो के अलावा, ट्वीट नए ईयरबड्स के नाम की ओर भी इशारा करती है। तस्वीर में लिखे टेक्स्ट में कंपनी ने "Sleeves" शब्द के बजाय "Zleeves" शब्द का इस्तेमाल किया है। इसमें 'S' के बजाय 'Z' का इस्तेमाल OnePlus Bullets Wireless Z के नाम की ओर इशारा करता है। इसी नाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन कई अफवाहें चल रही है।

यदि अफवाहों की बात करें तो वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकता है। यह भी कहा गया है कि 10 मिनट के चार्जिंग समय में 10 घंटे का बैकअप देने की क्षमता के लिए इसमें कंपनी की वार्प चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस के नए ईयरबड्स में 110ms ब्लूटूथ लेटेंसी शामिल होने की भी बात कही गई है।

वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड को वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के साथ 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च ग्लोबल स्तर पर होना है और इसे लाइवस्ट्रीम के जरिए दिखाया जाएगा। हालांकि वनप्लस इंडिया की टीम के लेटेस्ट टीज़र को देखा जाए तो कंपनी के इन नए डिवाइसों को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के हटाए जाने के बाद।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.