OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा

फोन में 9000mAh बैटरी आने की संभावना है जिसके साथ में 120W धांसू फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 22:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 7 को मॉडल नम्बर PMS110 के साथ देखा गया है
  • अपकमिंग स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 17 के साथ आ सकता है
  • 16GB रैम इसमें दी जा सकती है

फोन में 6.7 इंच के लगभग डिस्प्ले मिल सकता है जो कि OLED पैनल हो सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 7 कंपनी की अपकमिंग सीरीज हो सकती है जो कि पिछले कई दिनों से चर्चा में आई हुई है। कथित तौर पर सीरीज में OnePlus Ace 7, Ace 7T, और Ace 7 Ultra जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। सीरीज को लेकर नया अपडेट कहता है कि इसका स्टैंडर्ड  मॉडल एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आया है। यानी OnePlus Ace 7 को लेकर यह अपडेट है। इसमें पता चलता है कि फोन की परफॉर्मेंस कैसी हो सकती है, साथ ही इसमें रैम और एंड्रॉयड वर्जन कौन सा आ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Ace 7 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल लीक हो गया है। सीरीज का वनिला वेरिएंट OnePlus Ace 7 कथित रूप से बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने इससे संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि OnePlus Ace 7 को मॉडल नम्बर PMS110 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। यहां से फोन में रैम, प्रोसेसर और OS सपोर्ट का पता चलता है। 

OnePlus Ace 7 कथित रूप से Geekbench लिस्टिंग मुताबिक Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में यानी, एक दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसमें कंपनी 16GB रैम दे सकती है जो कि लिस्टिंग में ही नजर आई है। अपकमिंग स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 17 के साथ आ सकता है। 

हालिया लीक्स की मानें तो फोन में 6.7 इंच के लगभग डिस्प्ले मिलने वाला है। यह फोन OLED पैनल के साथ बताया जा रहा है। रिजॉल्यूशन 1.5K तक जा सकता है। फोन में 9000mAh बैटरी आने की संभावना है जिसके साथ में 120W धांसू फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया जा रहा है। फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा आ सकता है जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड लेंस भी होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जल्द ही फोन के बारे में अन्य स्पेसिफिकेशंस लीक होने के आसार बन गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.