इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-एयरफ्लो डिजाइन दिया जाएगा। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में कंपनी का विंड-चेजर गेमिंग इंजन होगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में OnePlus ने आगामी स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं।
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। इन स्मार्टफोन्स की दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। OnePlus की चीन में यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं। OnePlus Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।
हाल ही में Google Play पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। OnePlus Ace 7 का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।