OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 6 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। मेन कैमरा में 1/1.55 इंच का सेंसर बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2026 10:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी फोन में 8600mAh की बैटरी इस्तेमाल करने जा रही है।
  • इसमें गेमिंग के लिए एक खास कस्टम टच चिप देखने को मिल सकती है।
  • डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा देखने को मिलेगा।

OnePlus Ace 6 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च डेट 28 अप्रैल के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च में अब दो दिन से भी कम का समय रह गया है। OnePlus Ace 6 Ultra कंपनी का बहुचर्चित फोन है जो अपने धांसू स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार चर्चा में है। लॉन्च से पहले फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन में 8600mAh की धांसू बैटरी होगी। कंपनी इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने वाली है। यह फोन हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में सबकुछ। 

OnePlus Ace 6 Ultra Launch Date

OnePlus Ace 6 Ultra का लॉन्च 28 अप्रैल को है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट की घोषणा कर दी है। यह फोन कंपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च का समय शाम को 7 बजे रखा गया है। भारतीय समय के अनुसार यह शाम 4.30 बेज लॉन्च होगा। Ace सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट्स अक्सर कंपनी चीन के लिए लॉन्च करती आई है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा किया है। 

OnePlus Ace 6 Ultra Display

OnePlus Ace 6 Ultra में धांसू फीचर्स वाला डिस्प्ले होगा। Weibo पोस्ट के अनुसार, फोन 6.78 इंच के फ्लैट डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। यह डिस्प्ले BOE की तरफ से एक LTPS पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। 

OnePlus Ace 6 Ultra Processor

OnePlus Ace 6 Ultra को कंपनी हाई परफॉर्मेंस डिवाइस के रूप में लॉन्च करने जा रही है। खबरों के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा जो कि ब्रांड का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जाता है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होता है। 

OnePlus Ace 6 Ultra Camera

OnePlus Ace 6 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। मेन कैमरा में 1/1.55 इंच का सेंसर बताया गया है। इसके साथ में कंपनी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दे सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा देखने को मिलेगा। 

OnePlus Ace 6 Ultra Battery

OnePlus Ace 6 Ultra का एक बड़ा और हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है। कंपनी फोन में 8600mAh की बैटरी इस्तेमाल करने जा रही है। यह एक डुअल सैल बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। इसके साथ में कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने जा रही है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल स्पीकर्स होंगे। यह 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फोन में IP66/68/69/69K रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें गेमिंग के लिए एक खास कस्टम टच चिप देखने को मिल सकती है। साथ ही समर्पित गेमिंग कंट्रोलर भी होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  3. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  4. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  5. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  6. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  7. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  8. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  9. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.