OnePlus Ace 5S में होगी 7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग! नया खुलासा

OnePlus Ace 5S में 6.83 इंच का फ्लैट LTPS OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 13:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी शामिल की जा सकती है।
  • यह 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस से लैस होगा।
  • फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की जगह साधारण डिजाइन दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 5 सीरीज को कंपनी ने चीन में दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था।

OnePlus की Ace सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट रिलीज OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के रूप में किया था। साल की शुरुआत में आए ये फोन आकर्षक फीचर्स के साथ उतारे गए थे। अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज में दो और फोन शामिल कर सकती है। हाल ही में चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि कंपनी 2025 की पहली छमाही में OnePlus Ace 5 सीरीज के नए मॉडल पेश कर सकती है। इनमें से एक फोन का नाम Ace 5V बताया गया था। अब दूसरे फोन को लेकर भी खुलासा हुआ है और यह OnePlus Ace 5S मॉनिकर के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus Ace 5S फोन। 

OnePlus Ace 5S कंपनी की Ace सीरीज में एक और एडिशन के रूप में आ सकता है। फोन में Dimensity 9400+ चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है (via) कि OnePlus Ace 5S में 6.83 इंच का फ्लैट LTPS OLED पैनल देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5 रिजॉल्यूशन आने की संभावना है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी शामिल की जा सकती है। 
Advertisement

OnePlus के इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ ही फास्ट चार्जिंग भी होगी जो कि 80W तक हो सकती है। कैमरा के बारे में कयास है कि यह 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस से लैस होगा लेकिन फोन में टेलीफोटो लेंस नदारद रहेगा। फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की जगह साधारण डिजाइन दिया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव पारंपरिक अलर्ट स्लाइडर का हटना हो सकता है। इसकी जगह कंपनी एक नया बटन दे सकती है जो कि कस्टमाइजेबल होगा। यह बटन मैजिक क्यूब (Magic Cube) के नाम से आ सकता है।

इससे पहले भी इस फोन को लेकर कई दावे किए जा चुके हैं। इससे पूर्व एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन डाइमेंसिटी 9 सीरीज चिप से लैस होगा, जो कि डाइमेंसिटी 9350 चिप हो सकती है। इसमें लगभग 7,000mAh की बैटरी होने की भी बात सामने आई थी जो कि एक बार फिर से कयास में पता चला है। अन्य स्पेसिफिकेशंस में 0809 वाइब्रेशन मोटर, एक शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एक प्लास्टिक मिडल फ्रेम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.