OnePlus Ace 5 Ultra, Ace 5 Racing Edition के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, मीडियाटेक प्रोसेसर, 50MP कैमरा से होंगे लैस

OnePlus 27 मई को चीन में OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2025 12:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Ultra (PLC110) में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus Ace 5 Ultra में AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 27 मई को चीन में OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition लॉन्च करने के लिए तैयार है। दोनों फोन फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9 सीरीज प्रोसेसर से लैस होंगे, जिन्हें बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Ace 5 Ultra (Extreme Edition) में PLF110 और Ace 5 Racing Edition में PLC110 मॉडल नंबर हैं। दोनों मॉडल अब चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म डाटाबेस में नजर आए हैं। यहां हम आपको OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 5 Ultra Specifications (Expected)


OnePlus Ace 5 Ultra (PLC110) में 2800 x 1272 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह 3.73GHz पर चलने वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिप से लैस होने की उम्मीद है। फोन में 3,300mAh की ड्यूल सेल बैटरी कॉन्फिगरेशन होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 5 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर भी है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77.04 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 206 ग्राम है।


Advertisement
OnePlus Ace 5 Racing Edition Specifications (Expected)


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Ace 5 Racing Edition (PLF110) में 2392 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह 3.4GHz पर चलने वाले MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6,930mAh की रेटेड बैटरी मिल सकती है, जो कि 7,000mAh की सामान्य वैल्यू है।

कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, IR ब्लास्टर शामिल होगा। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.58 मिमी, चौड़ाई 76.02 मिमी, मोटाई 8.27 मिमी और 199 ग्राम वजन है।
Advertisement

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, दोनों मॉडल 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। Ace 5 Racing वाइल्डरनेस ग्रीन, व्हाइट और रॉक ब्लैक में आ सकता है, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं। वहीं Ace 5 Ultra ब्रीज ब्लू, टाइटेनियम और फैंटम ब्लैक में आ सकता है। इसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16G+1TB स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.